Jahangirpuri Violence Video: शोभायात्रा पर हमले का सामने आया नया वीडियो, प्लानिंग पहले से थी सेट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 07:45 PM IST

Jahangirpuri Violence A new video surfaced: दिल्ली के जहांगीर पुरी हिंसा मामले में रोज ही नए खुलासे हो रहे हैं, अब एक नया वीडियो सामने आया है।

Jahangirpuri Violence Video: शोभायात्रा पर हमले का सामने आया नया वीडियो, प्लानिंग पहले से थी सेट!

Jahangirpuri Violence New Video: दिल्ली में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर हमले को लेकर नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह का वहां माहौल था और कैसी अफरा-तफरी मची थी। जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर TIMES NOW नवभारत ने EXCLUSIVE खुलासा किया है, दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

अब एक और वीडियो सामने आया है, जिससे लगता है कि शोभायात्रा में हिंसा करने की प्लानिंग पहले से थी।वहीं हिंसा से एक दिन पहले यानी 15 अप्रैल की रात का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो से बड़ा खुलासा हुआ है। इस वीडियो में लड़के लाठी-डंडे के साथ दिख रहे हैं।  दिल्ली पुलिस इस वीडियो की जांच करेगी। इस वीडियो को देखकर सवाल उठता है कि क्या शोभायात्रा में हिंसा की प्लानिंग पहले से ही बन गई थी?

5 आरोपियों पर लगा NSA, असलम को पिस्टल देने वाला गुल्ली गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में 5 दंगाइयों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं असलम को पिस्टल देने वाला गुल्ली गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने गुल्ली को गिरफ्तार किया है।

मस्जिद के इमाम ने अंसार को फोन कर बुलाया था!

जिस मस्जिद के सामने से हिंसा शुरू हुई, उसके इमाम ने अंसार को फोन कर बुलाया था। अंसार इमाम से मिला इसके बाद मस्जिद के सामने से निकल रही शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों से अंसार ने बहस की। ये बहस हिंसा में तब्दील हो गई। इस बीच मस्जिद का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मस्जिद की छत पर नजर आ रहे हैं। मस्जिद की छत से पत्थरबाजी का दावा है।

End of Article