'ISIS कश्मीर' ने गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी,BJP सांसद के घर की सुरक्षा बढ़ी  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 10:42 AM IST

Gautam Gambhir News : दिल्ली पुलिस गंभीर की इस शिकायत की जांच कर रही है। मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बुधवार को कहा कि सांसद की इस शिकायत के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

'ISIS कश्मीर' ने गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी,BJP सांसद के घर की सुरक्षा बढ़ी  

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की है। दिल्ली पुलिस गंभीर की इस शिकायत की जांच कर रही है। मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बुधवार को कहा कि सांसद की इस शिकायत के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। दिल्ली पुलिस को लिखे अपने पत्र में गंभीर ने कहा कि  'उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें ई-मेल से भेजी गई है।

Gautam Gambhir letter

आतंकवादी संगठन ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी है।' भाजपा सांसद ने दिल्ली पुलिस से अपने घर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए कहा है। सांसद की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस आतंकी संगठन के पत्र की जांच में जुटी गई है।

आतंकवाद के खिलाफ मुखर रहे हैं गौतम गंभीर

गंभीर देश के अहम मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। पिछले कुछ सालों में गंभीर ने आतंकवाद की मुखर होकर आलोचना की है और बयान दिया है। कुछ दिनों पहले भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। दरअसल, सिद्धू ने इमरान खान को अपने बड़े भाई के रूप में संबोधित किया है। गंभीर ने एक ट्वीट में कहा, अपने बेटे या बेटी को सीमा पर भेज दो और फिर एक आतंकवादी राज्य प्रमुख को अपना बड़ा भाई कहो!'

End of Article