Delhi Crime: दिल्ली में 10 रुपये के लिए 4 युवकों ने की नाबालिग की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 05:44 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली में एक नाबालिग की हत्‍या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। चार आरोपियों ने सिर्फ 10 रुपये के लिए नाबालिग के साथ मारपीट कर उसकी हत्‍या कर दी। आरोपियों ने सिगरेट पीने के लिए मृतक से पैसे मांगे थे, नहीं देने पर बोल दिया हमला। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी।

Delhi Crime: दिल्ली में 10 रुपये के लिए 4 युवकों ने की नाबालिग की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Delhi Crime: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में चार युवकों ने एक नाबालिग की सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर बेरहतमी से हत्‍या कर दी, क्‍योंकि उस नाबालिग ने इन आरोपियों को सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये नहीं दिए। आरोपियों ने पहले मृतक नाबालिग से पैसे मांगे, जब उसने मना कर दिया तो जबरन पैसे लेने के लिए उसे पीटने लगे और तब तक पीटा, जब तक उसकी दर्दनाक मौत नहीं हो गई।

अब इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्‍यारोपी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान प्रवीण, अजय, सोनू  और जतिन के रूप में की है, ये आरोपी भी 20 से 24 साल के हैं। इनमें से तीन आरोपी बाबा फरीदपुरी के रहने वाले हैं, वहीं एक आनंद विहार का रहने वाला। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि, आरोपियों ने पहले नाबालिग से पैसे मांगे, जब उसने देने से इनकार कर दिया तो उसे पीटने लगे और अंत में एक आरोपी ने चाकू मारकर उसकी हत्‍या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

हत्या का यह मामला रामजस स्कूल के पास का है। दिल्‍ली पुलिस को यहीं पर सोमवार को नाबालिग का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। जांच में पुलिस ने बताता कि नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान और पेट के ऊपरी हिस्से में चाकू से वार का निशान मिला था। जिससे उसकी मौत हुई। सेंट्रल पुलिस डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त मुखबिरों की मदद ली। जिसकी मदद से पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में इन हत्‍यारों ने हत्‍या का सनसनीखेज खुलासा किया।

10 रुपए के लिए मार दिया चाकू

आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक के ही इलाके में रहने वाले सोनू ने उससे सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे थे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर मृतक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनू और उसके साथियों ने पीड़ित को चाकू मार दिया।

End of Article