दिल्ली में फ्री ऑफर में शराब नहीं देने पर मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने की शराब के ठेके में तोड़फोड़-video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 10:28 AM IST

delhi liquor Shop vandalized: दिल्ली के एक शराब के ठेके पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है, फ्री ऑफर में शराब ना मिलने पर लोगों ने तोड़फोड़ की है।

दिल्ली में फ्री ऑफर में शराब नहीं देने पर मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने की शराब के ठेके में तोड़फोड़-video

delhi liquor free offer news:दिल्ली में इस समय शराब पर डिस्काउंट और फ्री ऑफर चल रहे हैं जिसके चलते शराब के ठेकों पर भारी भीड़ जमा हो रही है, इसी क्रम में दिल्ली के जगतपुरी में एक शराब के ठेके में शराब लेने के लिए संडे की शाम कुछ लोग पहुंचे थे उन्होंने ठेके के कर्मचारी से फ्री ऑफर वाली शराब मांगी मगर उसने इंकार कर दिया।

इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और विरोध जताया गया, उसके बाद ये लोग वहां से लौट गए, मगर रात में दुकान बंद होने के वक्त वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और फिर से नोंक झोंक होने लगी।

उसके बाद वहां पथराव शुरू कर दिया इससे दुकान का शीशे का गेट टूट गया और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी घायल हो गए ,इसे लेकर काफी अफरातफरी मची रही, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने इसका एक वीडियो शेयर किया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची जगतपुरी थाना पुलिस ने  पथराव कर रहे आरोपियों को तितर-बितर किया।इस हमले में ठेके के दो कर्मचारी घायल हुए हैं इसके बाद मामले में शिकायत मिलने पर इसकी तफ्तीश शुरू कर गई और मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है वहीं कुछ और आरोपियों की पहचान की गई है, जिन्हें जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है।

End of Article