Amanatullah Khan Bail: AAP विधायक अमानुल्ला खान को साकेत कोर्ट से मिली जमानत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 06:27 PM IST

AAP MLA Amanatullah Khan granted bail: आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है,उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Amanatullah Khan Bail: AAP विधायक अमानुल्ला खान को साकेत कोर्ट से मिली जमानत 

नई दिल्ली:शुक्रवार को साकेत कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को जमानत दे दी है, गौर हो कि दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर से गिरफ्तार किया था, जहां एसडीएमसी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान (anti-encroachment drive) चलाया।

दिल्ली के नगर निगमों ने अपने इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया इस अभियान के खिलाफ मदनपुर खादर इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान भी शामिल थे दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दंगे और लोकसेवकों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

शुक्रवार को विधायक खान ने जमानत की अर्जी दाखिल की थी, वहीं दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के जमानत का विरोध किया था।

साउथ दिल्ली नगर निगम ने मदनपुर खादर और धीरसेन मार्ग से अवैध और अस्थायी ढांचों को हटाया जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी और करोल बाग इलाके में कार्रवाई की। दिल्ली के तीनों नगर निगमों-साउथ दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम- में बीजेपी का शासन है।

'अमानतुल्ला खान को हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर घोषित कर चुके हैं'

दिल्ली पुलिस ने कहा कि 30 मार्च को आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान को हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर घोषित कर चुके हैं। उनके खिलाफ अब तक 18 FIR दर्ज की जा चुकी हैं उन्हें दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर में गिरफ्तार किया, जहां SDMC ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर आ गए 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम  के अधिकारियों और पुलिस की सुरक्षा में बुलडोजर से मदनपुर खादर के कंचन कुंज में कथित अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया जिसका विरोध करने के लिए महिलाओं सहित स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और कुछ लोग इमारतों की छत पर चढ़ गए। एसडीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के दौरान गैरकानूनी तरीके से बनी चार इमारतों और अन्य अस्थायी ढांचों को ढहा दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि दो इमारतों को पूरी तरह जबकि दो को आंशिक तौर पर ढहाया गया है।

अमानतुल्ला खान ने इस अभियान का किया था विरोध

आप विधायक अमानतुल्ला खान ने मदनपुर खादर के कंचन कुंज में अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ इस अभियान का विरोध किया। कुछ लोगों ने वहां बीजेपी के विरोध में नारे लगाए। पुलिस के मुताबिक, लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया लेकिन उन्हें तितर-बितर कर दिया गया।  दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कंचन कुंज इलाके में दो से तीन अवैध इमारतों और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया है।

End of Article