FIR on JNU students: जेएनयू छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2019, 10:27 AM IST

Delhi Police register FIR against JNU: हॉस्टल फीस मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद जेएनयू विश्वविद्यालय के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

FIR on JNU students: जेएनयू छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली: हॉस्टल फीस मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर जेएनयू विश्वविद्यालय के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हॉस्टल फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर जेएनयू के छात्रों ने बीते दिनों प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस की ओर से प्राथमिकी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'सार्वजनिक संपत्ति के क्षरण' के संबंध में दर्ज की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेकानंद की प्रतिमा और कुलपति के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लिए जेएनयू छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

शनिवार को, स्वामी विवेकानंद प्रतिमा समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह ने शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लकर शिकायत दर्ज कराई, इस प्रतिमा का अनावरण अभी किया जाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतिमा पर राजनीतिक टिप्पणियों के साथ रंगीन आपत्तिजनक मैसेज लिखे गए थे।

सूत्रों के अनुसार, अब तक मामले में सात छात्रों की पहचान की जा चुकी है। हालांकि नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।शिकायत के अनुसार, गुरुवार को कैंपस के अंदर प्रतिमा पर आपत्तिजनक संदेश लिखे पाए गए।

शिकायत के अनुसार 28.10.2019 और 14.11.2019 के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासनिक ब्लॉक के दीवारों, दरवाजों आदि पर आपत्तिजनक और अश्लील संदेश लिखकर जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक में भी तोड़फोड़ की।

End of Article