Corona in Delhi:दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा बीते करीब साढ़े 6 महीने का रिकॉर्ड, सामने आए 2 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 10:47 PM IST

Corona broke record in Delhi:दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों की संख्या फिर से डरा रही है, 11 अगस्त को 2 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

Corona in Delhi:दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा बीते करीब साढ़े 6 महीने का रिकॉर्ड, सामने आए 2 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा केस

Delhi Corona Case Update: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घण्टे के दौरान 2726 नए मामले दौरान आए हैं, इससे पहले 2 फरवरी को 3028 केस आए थे वहीं कोरोना संक्रमण दर की बात करें तो वो  14.38 फीसदी है कोरोना संक्रमण दर, जबकि 24 घण्टे के दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या गुरूवार 8840 पर पहुंच गई है, जो बीते करीब 6 महीने में सबसे ज्यादा है वहीं इससे पहले 6 फरवरी को 8869  सक्रिय कोरोना मरीज़ों की संख्या थी।

13 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के कारण 12 मरीजों की मौत हुई थी

वहीं एक दिन पहले यानी 10 अगस्त की बात करें तो दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में 180 दिन के बाद कोविड-19 के कारण इतने मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली में कोविड-19 के कारण 12 मरीजों की मौत हुई थी।

मरीजों के लिए निर्धारित 9,405 बिस्तरों में से 536 बिस्तरों पर मरीज 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,75,540 हो गई। वहीं, आठ और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 26,351 हो गयी।दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है। दिल्ली में 5,549 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित 9,405 बिस्तरों में से 536 बिस्तरों पर मरीज हैं।

End of Article