Oct 08, 2026
सुबह उठकर अपनी स्किन के अनुसार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकता है।
Credit: Pinterest
चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। आपकी त्वचा ऑयली हो तो जेल-बेस्ड और ड्राई हो तो थोड़ा क्रीमी मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं।
Credit: Pinterest
घर से बाहर निकलने पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। धूप में ज्यादा समय रहने पर इसे दोबारा लगाना भी जरूरी है। फेस्टिव ग्लो के लिए त्वचा को धूप से बचाना जरूरी है।
Credit: Pinterest
इन दो दिनों में सिर्फ चेहरे पर प्रोडक्ट लगाने के बजाय शरीर को भी पर्याप्त पानी दें। पानी पीना त्वचा को सीधे चमकाने की गारंटी नहीं देता, लेकिन पर्याप्त हाइड्रेशन आपकी सामान्य सेहत के लिए जरूरी है।
Credit: Pinterest
अगर आप दिन में मेकअप करती हैं, तो सोने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करें। मेकअप लगाकर सोने से त्वचा में जलन और पोर्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
Credit: Pinterest
चेहरा साफ करने के बाद रात में मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। स्किनकेयर जितना सरल और नियमित रहेगा, उतना ही बेहतर रहेगा।
Credit: Pinterest
नवरात्रि से ठीक पहले कोई नया फेशियल, पील या तेज एक्टिव वाला प्रोडक्ट पहली बार इस्तेमाल करने से बचें। नया प्रोडक्ट कभी-कभी एलर्जी या जलन पैदा कर सकता है।
Credit: Pinterest
बहुत ज्यादा स्क्रब, फेस पैक या अलग-अलग घरेलू नुस्खे लगातार लगाने की जरूरत नहीं है। इन दो दिनों में त्वचा को साफ, मॉइस्चराइज और सन-प्रोटेक्ट रखना ज्यादा समझदारी है।
Credit: Pinterest
पानी पिएं, स्किनकेयर करें और नींद अच्छी लें। हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि, दो दिन स्किन एकदम से चमकने लगेगी। लेकिन बेशक आपको स्किन अच्छी महसुस होगी।
Credit: Pinterest
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स