क्राइम

Beer in Haridwar: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए हरिद्धार में Youtuber बांट रहा था बीयर, पुलिस ने कसा शिकंजा तो...

youtuber distribute beer in haridwar: उत्तराखंड के हरिद्धार में अंकुर चौधरी नाम के एक यूट्यूबर ने खुलेआम बीयर बांटी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने उसपर कार्रवाई की।

Image

हरिद्धार में बीयर बांटकर फॉलोअर बढ़ाने की स्ट्रॅटेजी यूट्यूबर अंकुर चौधरी को पड़ी महंगी

beer in haridwar viral video: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक के चलते लोग कुछ भी कर गुजरने को बेताब नजर आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला धर्मनगरी हरिद्धार से सामने आया है जहां एक यूट्यूबर ने खुलेआम बीयर बांटी, उसका नाम अंकुर चौधरी (youtuber ankur choudhary) बताया जा रहा है।

बताते हैं कि हरिद्धार के कनखल में एक युवक बीयर के कई कैन लेकर पहुँच गया और खुलेआम जगह-जगह बीयर बाँट रहा था, बताते हैं कि ये सारी कवायद फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए की जा रही थी, आरोपी एलएलबी का छात्र है वो अपने चैनल पर सब्सक्राइबर और लाइक बढ़ाने के लिए मुफ्त में बीयर जगह-जगह छुपाकर बांटने का काम कर रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई वहीं तीर्थपुरोहितों सहित धार्मिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया है।

चालान कर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में जब ये मामला आया तो आरोपी को थाने बुलाया गया इसके बाद चालान कर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई, उसने ड्राई एरिया होने की जानकारी न होने की बात कहते हुए माफी मांगी, पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है वहीं उसने बीयर बांटने वाले वीडियो डिलीट कर दिए है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article