क्राइम

कातिल बीवी...तलवार से पति के कर दिए टुकड़े; आशिक के साथ मिलकर खेला खूनी खेल

बिहार के गोपालगंज में महिला ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने बताया कि तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध में थी, जिसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गयी थी।

Image

गोपाल में पत्नी ने पति की हत्या की

गोपालगंज में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये घटना बरौली थाने के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव की है। मृतक का नाम ध्रुप प्रसाद है, जो रामू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र था। वहीं, गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार बताये गये हैं।

एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई। पुलिस के अनुसार मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद विकेश और अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की प्लानिंग बनायी।

नींद में ही कर दी हत्या

शनिवार की रात के करीब 11 बजे के आसपास कमरे में ध्रुप प्रसाद को नींद की अवस्था में उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने आशिक के साथ मिलकर तलवार से गले पर कई बार हमले किए, जिससे मौके पर ही ध्रुप प्रसाद की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दी. पुलिस ने किरण देवी को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया और महिला के आशिक को उसकी बहन के घर सीवान के नबीगंज से गिरफ्तार किया गया।

महिला ने बताया कि तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध में थी, जिसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गयी थी। महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए आशिक के साथ मिलकर घातक कदम उठाया था। वहीं, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article