ताकत की गोलियां खाकर बनाता था संबंध, खून टपकता देख खुश होता था पति; बीवी ने दी खौफनाक मौत
- Edited by: Pushpendra Kumar
- Updated Jan 28, 2026, 10:47 PM IST
गुजरात के सूरत शहर में एक 37 वर्षीय महिला ने लंबे समय तक शारीरिक और यौन शोषण सहने के बाद अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पति ताकत बढ़ाने वाली गोलियां खाकर शारीरिक संबंध बनाता था और टॉर्चर करते हुए खुश होता था।
(सांकेतिक फोटो-Istock)
सूरत : जब अपराध अपनी सीमा क्रॉस कर लेता है तो उसके खात्मे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते घरेलू और यौन हिंसाओं पर वो खुद बदला लेने में सक्षम होने लगी हैं। ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें खुद महिलाओं ने जुर्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसा ही एक और केस गुजरात से सामने आया है, जहां सूरत में एक 37 वर्षीय महिला ने लंबे समय तक शारीरिक और यौन शोषण सहने के बाद अपने पति की हत्या कर दी। महिला का आरोप है उसका पति ताकत बढ़ाने वाली गोलियां खाकर शारीरिक संबंध बनाता था और बाद में उसे टॉर्चर कर खुश होता था। लिहाजा, उसने पति को मौत के घाट उतार दिया।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के हवाले से पुलिस निरीक्षक एनके कमलिया का कहना है 25 जनवरी को गिरफ्तार महिला ने 5 जनवरी को लिंबायत इलाके में अपने घर पर हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर और फिर गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी थी। बताया कि दंपति मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।
शारीरिक संबंध बनाने के बाद करता था प्रताड़ित
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति मुंबई में काम करता था और महीने में एक बार घर आता था। इस दौरान वह ताकत बढ़ाने वाली (सेक्स की गोलियां) खाकर जबरन अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान वह उसे बुरी तरह पीटता भी था। कई बार इतना टॉर्चर करता था कि शरीर से खून निकलने लगता था, जिसे देखकर वह काफी खुश होता था। पिटाई से उसका बुरा हाल होता था।
महिला का कहना है कि पति की इन हरकतों से परेशान हो चुकी थी। लिहाजा, जब 5 जनवरी को वह घर आया तो उसने दूध में चूहे की दवा मिलाकर दे दिया और उसके बाद गला घोटकर हत्या कर दी। बहरहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पहले महिला पति की मौत बीमारी से होने की बात कह रही थी, जिसके बाद परिजनों को शक हुआ और राज से पर्दा उठा।