नई दिल्ली: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस को धारदार हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। सूत्रों के मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने के लिए पूर्वोत्तर के खास हथियार डाव से कई हमले किए गए थे। इस डाव को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा था। इस हथियार को यहां के स्थानीय भाषा में डाव कहते हैं।
आकाश के कपड़े पर राजा की हत्या के दौरान राजा के शरीर के खून के निशान आकाश के कपड़े में लगे थे। पुलिस लंबे समय से उस हथियार की तलाश कर रही थी जिससे राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। यह हथियार यकीनन पुलिस के लिए हत्या की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सूत्रों के मुताबिक इसी हथियार से राजा पर कई वार किए गए थे और पहला वार आरोपी विशाल ने किया था।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में इसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था
राजा हत्याकांड में सोनम समेत पांच गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रघुवंशी पूर्वोत्तर के इस सूबे में 23 मई को लापता हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी।नाकाम हो गई नापाक साजिश
राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की थी, ताकि उसे राजा की पत्नी सोनम का शव बताया जा सके और सोनम सच्चाई सामने आने तक कुछ और दिनों तक छिपी रहे। मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।मेघालय पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था और वह सह-साजिशकर्ता थी।
20 मई को हुए थे हनीमून के लिए रवाना

राजा हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद
सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाहा समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था। राजा का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी रवाना हुए थे। मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की तहकीकात कर रहा है।
