एक ही लड़की से प्यार करते थे दो चचेरे भाई! हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखकर ट्रेन के आगे कूदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2021, 08:05 AM IST

राजस्थान के बूंदी में दो चचेरे भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दो चचेरे भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड करने से पहले दोनों ने अपनी बाइक पार्क कर एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान एक युवक के हाथ पर आशा लिखा था तो दूसरे युवक के हाथ पर तुलसी नाम लिखा गया था, जिससे आसार लगाए जा रहे हैं कि ये प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की से प्यार करते थे। खबर के मुताबिक दोनों के मोबाइल फोन की तस्वीरों और विवरणों से पता चलता है कि दोनों एक ही लड़की के प्यार में थे। 

मातम पसरा

घटना के पास युवकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौत से पहले दोनों  युवकों ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वो कह रहे हैं कि वह अपनी मर्जी से ये कदम उठा रहे हैं इसमें किसी और का हाथ नहीं है। इसके साथ ही वो प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि मौत के बाद किसी को परेशान ना किया जाए। इस दौरान दोनों भाई उन्हीं कपड़ों में नजर आए जो मौत के बाद उनके शरीर पर थे। वीडियो को रविवार शाम रेलवे ट्रैक के पास बनाया गया था।

जांच में जुटी पुलिस
ट्रेन से कटने के बाद दोनों युवकों का शव क्षत-विक्षत हो गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं कहा है, क्योंकि जांच अभी जारी है। आत्महत्या करने वाले युवकों की पहचान, महेंद्र गुर्जर, 22 साल और देवेंद्र गुर्जर, 23 साल है। महेंद्र बूंदी में रहकर रीट की पढाई कर रहा था और देवेंद्र भी उसकी के साथ रहता था।

पुलिस का बयान

केशवराय पाटन के एसएचओ लाखन मीणा ने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि कुंडली गांव के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद हमारे थाने का डीओ ज्ञानेंद्र सिंह वहां गया था तो वहां डेड बॉडीज मिली थी। आईकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई जिसमें से एक की पहचान महेंद्र, पुत्र नंदा गुर्जर, निवासी- केशवपुरा जिला- बूंदी के रूप में हुई। दूसरा उसका चचेरा भाई देवराज, देवकिशन गुर्जर, निवासी केशवपुरा जिला- बूंदी के रूप में हुई। दोनों बूंदी में रहते हैं। देवराज किसी दुकान में काम करता था जबकि महेंद्र पढ़ाई करता है। ये दोनों रात को आए है और मोटरसाइकिल खड़ी कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का हम पता लगा रहे हैं, जांच जारी है।'

End of Article