क्राइम

UP Police के जवानों ने देवरिया में 'पानी' मांगने पर 'दिव्यांग व्यक्ति' को बेरहमी से पीटा, CCTV में सब रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2023, 05:44 PM IST

deoria police viral video:उत्तर प्रदेश के देवरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,इस वीडियो में यूपी पुलिस के दो कर्मी एक 'दिव्यांग व्यक्ति' को पीटते नजर आ रहे हैं।

Image

वीडियो में यूपी पुलिस के दो कर्मी एक 'दिव्यांग व्यक्ति' को पीटते नजर आ रहे हैं

up deoria police hit specially abled man: उत्तर प्रदेश पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है यहां प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों ने 'दिव्यांग व्यक्ति' को बेरहमी से पीटा वहीं पीड़ित युवक बोला कि उसने सिर्फ पानी मांगा था उसपर उसकी पिटाई की गई वहीं मामले के सामने आने पर पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और पुलिस विभाग से उनकी संबद्धता समाप्त कर दी गयी है।

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि कैसे यूपी पुलिस के दो जवानों ने पानी मांगने पर एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मारा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

घटना शनिवार की है, वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित दिव्यांग शख्स जिसका नाम सचिन सिंह है वो अपनी ट्राइसाइकिल पर बैठे हैं और दो वर्दीधारी उनकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 30 जुलाई की सुबह सचिन ने ट्वीट कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पिटाई करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।

मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित की, जबकि एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों पीआरडी जवानों की पहचान कर ली गई है।

वीडियो साभार - Bureaucrats Magazine_Twitter

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article