क्राइम

'बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है', योगी सरकार के मंत्री ने उमेश पाल के हत्यारों को चेताया

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 1, 2023, 05:48 PM IST

Umesh Pal Murder Case News:उमेश पाल की हत्या मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री ने उमेश के हत्यारों को बिकरू कांड याद दिलाया है और कहा है कि बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है।

Image

'बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है', योगी सरकार के मंत्री ने उमेश पाल के हत्यारों को चेताया

Umesh Pal Murder Case Updated News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रयागराज में हुए गोलीकांड को लेकर बयान दिया है, उन्होंने इस घटना के अपराधियों को लेकर कहा कि- 'मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएं तो बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है'

इन अपराधियों को अल्टीमेटम देते हुए मंत्री ने कानपुर के बिकरू कांड की याद दिलाई, उन्होंने कानपुर के विकास दुबे कांड की तरफ इशारा कर उमेश हत्याकांड के आरोपियों को चेताया, वहीं उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पटरी पर है, बसपा और सपा सरकार के अपराधियों पर योगी सरकार कार्रवाई कर रही है।

गौर हो कि विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों में से एक अरबाज को प्रयागराज में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, ध्यान रहे कि एनकाउंटर से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, इस बयान की भी खासी चर्चा हुई थी।

अपराधियों के घर पर चल सकता है बुलडोजर

अपराधियों के घर पर जल्द बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के लिए धूमनगंज क्षेत्र एवं सिविल लाइंस में कुछ बिल्डिंग एवं घरों को चिन्हित किया गया है। वहीं, हत्या के वारदात में शामिल क्रेटा कार के मालिक तक पुलिस पहले ही पहुंच चुकी है। इस कार का मालिक नफीस है और वह अतीक के गैंग से जुड़ा हुआ है। नफीस एक रेस्टोरेंट चलाता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। नफीस बाहुबली अतीक का करीबी है।

शूटरों के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर करने के बाद बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी प्रयागराज पुलिस ने बाहुबली अतीक अहमद के बेटे एवं हत्याकांड में शामिल शूटरों के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली है। पुलिस अधिकारियों द्वारा तैयार की गई इस सूची को पीडीए के अफसरों को भेजी गई। यूपी पुलिस की 10 टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article