क्राइम

उज्जैन में 16 साल की नाबालिग से 3 युवकों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार 2 की तलाश जारी

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे आरडी गार्डी मेडिकल कालेज के पास छोड़ा और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Image

उज्जैन में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 16 साल की नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विशेष वर्ग का युवक नाबालिग को बहला फुसला कर कार में लेकर गया और रास्ते में दो अन्य युवक भी साथ में हो गए। इस दौरान चलती कार में नाबालिग का मुंह दबाकर गैंगरेप किया गया। रेप के बाद युवक लड़की को उज्जैन आगरा रोड पर मेडिकल कॉलेज के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

नाबालिग युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवतियां शादी समारोह में गई थी जंहा उनकी बात वशेष वर्ग के साहिल से हुई थी। इसके बाद तीनों युवतियां घर की ओर रवाना हो गई थी लेकिन 2 युवतियां घर पहुंच गई। और एक युवती जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। युवती देर रात उज्जैन आगर रोड पर स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के समीप पाई गई।

चिमनगंज पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग युवती की लापता होने की सूचना मिली थी पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। युवती के मिलने पर युवती ने पूछताछ में बताया कि साहिल उसे अपनी कर में बैठा कर ले गया था और उसके दो साथियों ने मिलकर कर में उसके साथ गलत कार्य किया है शनिवार देर रात तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

साहिल नाम का युवक गिरफ्तार

चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि आगरा रोड स्थित अहमद नगर कालोनी निवासी साहिल नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की ओर ले गया। उस दौरान कार में दो युवक और सवार हुए। तीनों ने उसका मुंह दबाकर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के समीप छोड़ गए। सूचना पर परिवारजन शुक्रवार देर रात को ही उसे चिमनगंज थाने लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एक आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का कहना है कि साहिल कई दिनों से उसका पीछा किया करता था।

हिन्दू जागरण मंच के संयोजक अर्जुनसिंह ने बताया कि तीन नाबालिग बालिकाओं के गुम होने की सूचना मिली थी ढूंढने पर दो बालिका मिल गई लेकिन एक बालिका नहीं मिली देर रात एक बालिका के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के बाहर मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना की गई जहां से परिवार वाले बालिका को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता काफी डरी सहमी हुई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है दो अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में जांच पड़ताल भी जारी है कि कैसे नाबालिग को बहला फुसलाकर कर कार में बैठाया गया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपित से भी कड़ाई से पूछताछ जारी है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article