शहर

Kal Ka Mausam : 72 घंटे में आ रहा समुद्री तूफान, दक्षिण में भारी बारिश का पूर्वानुमान; पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam (23 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर-पूर्वी मानसून (Northeast Monsoon) के असर से दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगले 72 घंटों में एक नया डीप डिप्रेशन बनने से समुद्री तूफान आने और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी है। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में कमी आने और ठंडक महसूस होने का अनुमान है।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में दिन का मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सुबह से धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते-होते ओस की मात्रा बढ़ती है और तापमान में तेजी से गिरावट रिकॉर्ड किा जा रहा है। यही कारण है कि सुबह और रात के वक्त हल्की गुलाबी सर्द का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी, लेकिन 26 और 27 अक्टूबर को पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम बदलेगा। मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कमी आएगी और ठंडक महसूस होगी। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है, जिस कारण अगले कई दिनों तक तूफान संग मूसलाधार वर्षा हो सकती है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों पर मौसम खराब रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

पहाड़ों पर मौसम शुष्क है। अगले 24 घंटें में हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रहने का अनुमान है। लेकिन 24 अक्टूबर को एक मौसम बदल सकता है। पश्चिमी हिस्से पर बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे इलाकों में हल्के फाहे या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 25 अक्टूबर को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी की आहट आने लगेगी। इधर, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी से मौसम ठंडक का एहसास होगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है, लेकिन अब बादलों पर धुंध सी प्रतीत हो रही है। दशहरे के बाद से ही हवा की क्वालिटी में गिरावट दर्ज की जा रही है और एक्यूआई 230 के आसपास पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकडों के हिसाब से शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ’अच्छा’, 51 से 100 को ’संतोषजनक’, 101 से 200 को ’मध्यम’, 201 से 300 को ’खराब’, 301 से 400 को ’बहुत खराब’ और 401 से 500 को ’गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन तापमान में कमी देखने को मिल रही है। रात और सुबह हल्की सर्द का एहसास हो रहा है। अगले सप्ताह तक इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को सुबह तक के चौबीस घंटे में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा प्रतापगढ़ में 11.5 मिलीमीटर हुई। इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 अक्टूबर को राज्य के बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून

दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून के एक्टिव रहने से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आईएमडी ने अगले 26 या 27 अक्टूबर तक अंडमान सागर में लो प्रेशर एरिया बन सकता है, जो आगे आगे चलकर डिप्रेशन और फिर समुद्री तूफान में बदल सकता है। अगर ऐसा होता है तो तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होगी। इसके असर से कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

पुडुचेरी-केरल में भारी बारिश का अलर्ट

पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। आईएमडी के आंकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, केरल में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आईएमडी ने रविवार तक सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार को कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में और रविवार को इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article