क्राइम

शव से भरा नीला सूटकेस हुगली नदी में फेंक रही थीं दो महिलाएं, अचानक हुआ कुछ ऐसा... पुलिस पकड़ ले गई

Bengal Crime: कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में मंगलवार को दो महिलाओं को सूटकेस के जरिए मानव अंगों को हुगली नदी में फेंकते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Image

कोलकाता पुलिस

Photo : iStock

Bengal Crime: कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में मंगलवार को दो महिलाओं को सूटकेस के जरिए मानव अंगों को हुगली नदी में फेंकते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि दोनों महिलाएं एक टैक्सी से अहिरीटोला घाट पहुंची थीं। जब वे नीले रंग का सूटकेस पानी में फेंकने की कोशिश कर रही थीं, तब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया।

'पुलिस महिलाओं से कर रही पूछताछ'

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि महिलाओं ने दावा किया कि बैग में उनके पालतू कुत्ते का शव था, लेकिन जब हमने उसे खोला तो उसमें एक मानव शव मिला। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और शव के अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

'लोकल ट्रेन का टिकट बरामद'

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं और उन स्थानीय लोगों से भी बात कर रहे हैं जिन्होंने महिलाओं को सूटकेस नदी में फेंकने की कोशिश करते हुए देखा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास से एक लोकल ट्रेन का टिकट भी बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article