क्राइम

रील बनाने के लिए युवती थार के बोनेट पर बैठी कर रही थी डांस, पुलिस ने की कार्रवाई, गाड़ी सीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2023, 08:05 AM IST

पंजाब में नेशनल हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में एक युवती चलती थार के बोनेट पर बैठकर डांस कर रही थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवती और कार सवार के खिलाफ ट्रैफिक एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की और थार सीज कर लिया।

पंजाब में नेशनल हाईवे पर युवती द्वारा इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में सभी नियमों को तार-तार करते हुए थार के बोनेट पर बैठकर चलती गाड़ी में डांस करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर लगातार लोगों द्वारा युवती की इस की रील को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड किए जा रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई दसूहा पुलिस द्वारा गाड़ी का नंबर ट्रेस कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और कार ड्राइवर व युवती के साथ कार में सवार अन्य व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एक्ट कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह युवती द्वारा जो थार पर बैठकर जो रील बनाई गई वह दसूहा के पास नेशनल हाईवे पर बनाई गई थी। जो लगातार वायरल हो रही थी इसी वीडियो के चलते हमारे द्वारा इस गाड़ी का नंबर ट्रेस पर लगाया गया और इसका एड्रेस पता कर कर इस गाड़ी को आज दसूहा थाना में लाकर बॉन्ड कर दिया और युवती वा अन्य पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article