क्राइम

Mukhtar Ansari: 'अब तुझे ठोकना पड़ेगा..., मुख्तार अंसारी की मौत की रात बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2024, 10:44 PM IST

बांदा जेल अधीक्षक को अज्ञात कॉलर ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी, इसके अलावा गाली-गलौज की है वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

बांदा जेल अधीक्षक को अज्ञात कॉलर ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS

  • मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था
  • बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली है
  • कहा गया कि 'अब तुझे ठोकना पड़ेगा बच सकते हो तो बच लो', अभद्र तरीके से गाली-गलौज भी की

Threat to Banda Jail Superintendent: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को बेसिक फोन से धमकी दी गई जेल अधीक्षक ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर अज्ञात फोन करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को बेसिक फोन से धमकी दी गई कहा गया कि 'अब तुझे ठोकना पड़ेगा बच सकते हो तो बच लो', साथ ही अभद्र तरीके से गाली-गलौज की गई, ये कॉल करीब 14 सेकेंड की थी पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गौर हो कि मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, मुख्तार अंसारी के परिजन स्लो प्वॉइजन दिए जाने का दावा करते रहे हैं।

वहीं इस दौरान बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली है। बांदा जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को रात में एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है इसके बाद बांदा जेल अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article