क्राइम

ठाणे: कॉलेज की छात्रा से किया छेड़छाड़, विरोध करने पर ऑटोरिक्शा के साथ दूर तक घसीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:07 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटा।

Image

सड़क पर ऑटोरिक्शा से युवती को घसीटा

Photo : Times Now Digital

ठाणे की सड़क के सीसीटीवी फुटेज में एक युवती को ऑटोरिक्शा द्वारा घसीटते हुए देखा गया, जब उसने चालक को रोकने की कोशिश की, जिसने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। चौंकाने वाले मामले में आरोपी व्यक्ति को 21 साल की छात्रा के पास आते हुए देखा गया। जब वह एक गली से गुजर रही थी। वीडियो में दिखाया गया कि आपत्तिजनक इशारा करने के बाद लड़की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उसने ड्राइवर की शर्ट पकड़ ली और ऑटो रिक्शा के अंदर जाने से रोका फिर उसने अपना ऑटोरिक्शा स्टार्ट कर भगने लगा। उस ड्राइवर ने खुद को मुक्त करने के लिए महिला को धक्का दिया। जब उसका हाथ नहीं छूटा तो उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गया।

बहादुर महिला ने हटने से इनकार कर दिया और तेज गति से ऑटो रिक्शा चलाया और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा और इससे पहले कि वह अपनी पकड़ खो बैठी और सड़क पर गिर गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटोरिक्शा तेजी से भाग रहा था और लोग लड़की के आसपास जमा हो गए और मदद की पेशकश की। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोरी कॉलेज जा रही थी जब यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह छह बजकर करीब 45 मिनट पर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रानावारे के मुताबिक युवती कॉलेज जा रही थी, तभी सड़क पर खड़े एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की। लड़की ने जब इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर उसे ऑटो में खींच लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसे नहीं छोड़ा। अधिकारी ने बताया कि तब रिक्शा चालक ने वाहन चालू कर दिया और युवती को वाहन के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे वह नीचे गिर गई और आरोपी भाग गया।

इस प्रकरण के संबंध में मिली एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने, उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि फरार ऑटो रिक्शा चालक का पता लगाने के लिए दल का गठन किया गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article