क्राइम

प्यार में जब घर छोड़कर चली गई बेटी तो ट्रैक्टर लेकर दामाद के यहां पहुंचे घरवाले; तोड़ डाला घर

Telangana News: तेलंगाना में जब एक परिवार को पता चला कि उनकी बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली है, तो वो ट्रैक्टर लेकर दामाद के घर पहुंचे और उसके घर को ही तोड़ डाला।

Image

तेलंगाना में ससुरालवालों ने दामाद का तोड़ा घर (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Telangana News: दक्षिणी राज्य तेलंगाना से अपराध की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां जान तो किसी का नहीं गया, लेकिन उस शख्स का घर, तबाह हो गया, जिससे एक लड़की के साथ भागकर शादी की थी। दरअसल प्यार की इस कहानी में जब लड़की की शादी घरवालों की मर्जी से नहीं हुई तो ससुराल वालों ने दामाद का ही घर, नेस्तानाबूद कर दिया। एक-एक दीवार को तोड़वा दिया।

जाति का बंधन और प्यार

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में गुरुवार को अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के प्रेम विवाह के एक दिन बाद ही, उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उसके घर को ध्वस्त कर दिया, जो उनके रिश्ते के ’विरोध’ में थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला अन्य पिछड़ा वर्ग से है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम गडवाल ग्रामीण मंडल के रेपल्ली गांव में यह घटना हुई।

दामाद ड्राइवर तो बेटी कॉलेज में कर रही थी पढ़ाई

पुलिस के अनुसार दो कमरों वाले इस घर में पिछले कई महीनों से कोई नहीं रह रहा था और सिर्फ एक कमरा पूरी तरह से ढहा दिया गया। पुलिस के अनुसार चालक का काम करने वाला व्यक्ति और कॉलेज के आखिरी साल में पढ़ने वाली महिला, दोनों रेपल्ली गांव के ही रहने वाले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दोनों हैदराबाद में रह रहे थे, उनके बीच प्यार हो गया और नौ सितंबर को उन्होंने शादी कर ली। अधिकारी ने बताया, ’’वह व्यक्ति अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहा था और उनके पैतृक गांव वाले घर में कोई नहीं रह रहा था। वह घर पिछले कई महीनों से खाली पड़ा था।’’

ट्रैक्टर से तोड़ा दामाद का घर

शुरुआती जांच के आधार पर अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला का परिवार और रिश्तेदार उनकी शादी के खिलाफ थे। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है तथा घर को तोड़ने में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article