Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ज्योतिष सीखने के बहाने पीड़ित महिला (36) से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे अपने दोस्त के घर बुलाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने 11 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके एक परिचित ने उसे अपने घर बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 जनवरी को आरोपी गौरव अग्रवाल ने महिला को एक प्रॉपर्टी का सौदा तय करने के लिए नेब सराय में अपने दोस्त के घर बुलाया था।
ज्योतिष सीखने के बहाने हुई दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव अग्रवाल प्रॉपर्टी की बातचीत करने के लिए महिला के घर पहुंचा था। यहां उसने वादा किया कि वह जल्द से जल्द उसके जानने वाले को प्रॉपर्टी बिकवा देगा। यहां गौरव अग्रवाल को पता चला कि मिला टैरो कार्ड रीडर है, जिसके बाद उसने खुशी जाहिर करते हुए महिला से ज्योतिष सीखने की इच्छा जाहिर की। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी और दोस्ती हो गई।
बहाने से दोस्त के घर बुलाया
आरोप है कि 24 जनवरी को ओरापी गौरव अग्रवाल ने महिला को फोन किया और प्रॉपर्टी के संबंध में बात की। उसे डील फाइनल करने के लिए अपने दोस्त के यहां बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीकर महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया।
