क्राइम

बेटे ने पिता को मारकर आरी से पांच टुकड़ों में काटा, मां ने भी दिया बराबर का साथ; ऐसे सुलझी गुत्थी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:29 AM IST

पश्चिम बंगाल में एक बेटे ने ही अपने पिता का खून कर दिया। खून करने के बाद लाश को पांच टुकड़ों में काटा और फिर उसे शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। उसके बाद पत्नी ने ही पुलिस स्टेशन जाकर पति के गायब होने की शिकायत दर्ज करवा दी।

Image

बंगाल में बेटे ने ही पिता को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

पश्चिम बंगाल में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता का खून करके, उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। इस वारदात में उसकी मां भी ने भी उसका पूरा साथ दिया और हत्या के बाद पति के गुम होने की रिपोर्ट भी पुलिस के पास कर आई।

पांच टुकड़ों में काटा

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति और उसकी मां को अपने पिता की हत्या करने और उसके शरीर के पांच टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 14 नवंबर की है, जब बेटे जॉय चक्रवर्ती का अपने पिता उज्ज्वल चक्रवर्ती से विवाद हो गया था। इसी दौरान बेटे ने गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी। बाद में, जॉय ने अपनी मां श्यामली के साथ मिलकर उज्ज्वल के शरीर को आरी से काटकर पांच टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें अपने घर के पास फेंक दिया।

मां ने ही कराई शिकायत दर्ज

लाश को ठिकाने लगाने के बाद श्यामली पुलिस के पास पहुंची और बोली कि उसके पति गायब हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर, उज्ज्वल की खोज शुरू कर दी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने बरुईपुर में एक तालाब से सड़ी-गली लाश बरामद की। गहन जांच के बाद पुलिस ने इसकी शिनाख्त उज्ज्वल के रूप में की।

मां-बेटे गिरफ्तार

इसके अगले दिन, सर्किल इंस्पेक्टर सहित बरुईपुर स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने सभी गायब शरीर के हिस्सों को बरामद कर लिया। इसके बाद मां-बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां दोनों फंस गए। शुरूआत में तो उन्होंने पुलिस से झूठ बोला, लेकिन फिर सच्चाई उगल दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article