क्राइम

Rajasthan: पहले जूतों की माला, फिर पिलाया पेशाब! अवैध संबंध के शक में मिली हैवानियत वाली सजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:23 AM IST

Rajasthan: पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 23 अगस्त, 2022 को हुई थी, लेकिन मामला लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद सामने आया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

इस मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है (फोटो- Pixabay)

राजस्थान के जयपुर में एक हैवानियत वाला मामला सामने आया है। जहां एक कपल को अवैध संबंध के शक में पहले तो मारपीट की गई। फिर से उन्हें जबरदस्ती पेशाब भी पिला दिया गया। साथ ही जूतों की माला से स्वागत भी किया गया।

जयपुर के माधोराजपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में कथित अवैध संबंध में एक साथ रहने वाले एक जोड़े के साथ यह वारदात हुई है। यह वारदात पंचायत के फैसले पर अंजाम दिया गया है। पंचों ने इस जोड़ों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 23 अगस्त, 2022 को हुई थी, लेकिन मामला लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद सामने आया है। पीड़ित की 2006 में शादी हुई थी और 2015 में उसके खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उस शख्स ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी के भाइयों ने 22 अगस्त को उसे प्यौदी बस्ती के पास बुलाया। जिसके बाद ससुराल वालों ने कथित तौर पर दंपति की पिटाई की और उन्हें जबरदस्ती माधोराजपुरा ले गए। जहां माधोराजपुरा में पंच पटेलों के बीच पंचायत हुई, जिसमें यह सजा सुनाई गई। जिसके बाद पंचों के सामने ही इस सजा की तामील हुई और जोड़े को पेशाब पीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

तब पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था, लेकिन केस आगे नहीं बढ़ा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article