क्राइम

Sachin Bishnoi: अजरबैजान से लाया गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई, होंगे बड़े खुलासे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 12:26 PM IST

Sachin Bishnoi News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी एवं मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान की राजधानी बाकू से लेकर आई है। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Image

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी।

Photo : ANI

Sachin Bishnoi : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी एवं मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने मंगलवार को बताया कि बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान की राजधानी बाकू से लेकर आई है। सचिन गैंगस्टर एवं जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। बताया जाता है कि मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हो गया था।

बड़े खुलासे कर सकता है सचिन

अब चूंकि सचिन दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है तो समझा जाता है कि वह इस हत्याकांड के बारे में अहम खुलासे कर सकता है। कुछ दिनों पहले उसे अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे प्रत्यर्पित कराने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बाकू के लिए रवाना हुई।

सोमवार रात अजरबैजान पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम सोमवार रात अजरबैजान पहुंची। रिपोर्टों के मुताबिक इस टीम में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के दो इंस्पेक्टर, एक एसीपी सहित चार अधिकारी शामिल थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में सचिन की भूमिका मानी जाती है। हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच चल रही है।

पंजाब में 29 मई 2022 को हुई मूसेवाला की हत्या

मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मनसा जिले में कर दी गई। हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर मूसेवाला की हत्या की साजिश की बात कबूली। उसने दावा किया कि उसने यह हत्या बदला लेने की कराईष बाद में पुलिस ने बराड़ को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article