श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रोज सबूत भी मिल रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी कुछ तगड़ा हाथ नहीं लगा है, जिससे आफताब (Aftab) को सजा दिलाने में आसानी हो सके। अब पता चला है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने 37 बक्से कुरियर करवाए थे।
बक्से भेजने पर भी था विवाद
हत्या से पहले इन बक्सों को लेकर भी आफताब और श्रद्धा के बीच विवाद था। मिली जानकारी के अनुसार आफताब पूनावाला ने जून में महाराष्ट्र के पालघर जिले के फ्लैट से 37 बक्सों में दिल्ली लाया था। इसके लिए 20,000 रुपये का भुगतान किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया कि दिल्ली आने से पहले, वह और श्रद्धा इस बात को लेकर लड़े थे कि पालघर के वसई इलाके में उनके घर से सामान ले जाने के लिए कौन भुगतान करेगा?
क्या था बक्से में
सूत्रों की मानें तो आफताब ने कहा कि इन बक्सों में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान थे। जो मुंबई से दिल्ली लाए गए थे। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में पैकेजिंग कंपनी के एक कर्मचारी का बयान दर्ज किया, जिसके बाद यह पता चला कि आफताब ने अपने फ्लैट से 37 बक्सों को दिल्ली कुरियर करवाया था।
अलग-अलग नंबर का इस्तेमाल
आफताब इतना शातिर है कि वो कई नंबरों को इस्तेमाल करता था, उसके दो नंबरों के बारे में पुलिस को अभी तक पता चल पाया है। एक कुरियर कंपनी के बिल से और दूसरा उस फ्रिज के बिल से, जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या करके लाश को रखा था।
