क्राइम

Video: 'क्या मैं आपके पैर छू लूं?' छा गया सन्नाटा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारी से ऐसा कहा

Shall i Touch Your Feet Nitish Kumar Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक अधिकारी से कहते दिख रहे हैं कि क्या मैं आपके पैर छू लूं?

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है

KEY HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार पटना में एक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • उसी दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींचा
  • नीतीश ने एक अधिकारी से ये कहा-क्या मैं आपके पैर छू लूं?

Nitish Kumar Viral Video: बिहार की राजनीति भी अजब है वहां से कई वाकये सामने आते रहते हैं, ताजा मामला बिहार के सीएम नीतीश कुमार का सामने आया है, बताते हैं कि एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने पटना में कुछ नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे।

वहीं एक पल ऐसा आया जब मुख्यमंत्री नीतीश को एक अधिकारी से ये कहना पड़ गया कि क्या मैं आपके पैर छू लूं? आप जमीन के सर्वे के इस काम को जल्द से जल्द से पूरा कर लें।

मीडिया में सामने आई जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने मीटिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह से ये तक कहना पड़ा कि मैं आपको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। क्या मैं आपके पैर छू लूं?

गौर हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने का आग्रह करते हुए कहा कि इसे विधानसभा चुनाव से पहले पूरा किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और अन्य संबंधित पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।

2013 में पूरे राज्य में भूमि का विशेष हवाई सर्वेक्षण और बंदोबस्त शुरू किया था

राज्य सरकार ने कथित तौर पर वर्ष 2013 में पूरे राज्य में भूमि का विशेष हवाई सर्वेक्षण और बंदोबस्त शुरू किया था। कुमार के अनुसार, राज्य में अपराध की 60 प्रतिशत से अधिक घटनाएं मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवादों के कारण होती हैं। कुमार ने कहा, 'विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य में भूमि विवादों के मामलों को कम करना है। सरकार ने भूमि विवादों के मामलों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त का काम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article