क्राइम

मेरे पति ने सतीश कौशिक की हत्या की- महिला ने पुलिस को खुद बताया, हैरान कर देने वाली है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 12:22 AM IST

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) 9 मार्च की रात दिल्ली के बिजवासन में एक फार्महाउस में थे, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी और उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Image

सतीश कौशिक की हत्या हुई- महिला का दावा

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत मामले में एक बड़ा ही सनसनीखेज खुलासे हुआ है। एक महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने सतीश कौशिक की हत्या की है। महिला ने दावा किया है कि आरोपी जो दिल्ली का एक व्यवसायी है, वो उसकी पत्नी है।

पुलिस में शिकायत

महिला ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय में दर्ज शिकायत में यह दावा किया है। शिकायत में उसने आरोप लगाया गया है कि सतीश कौशिक पैसे वापस मांग रहे थे, जिसे उसका पति चुकाना नहीं चाहता था। उसने आरोप लगाया कि कौशिक की हत्या कुछ दवाईयों के सहारे की गई है, जिसका उसके पति ने इंतजाम किया था।

पुलिस को मिली हैं दवाएं

इससे पहले शनिवार को, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के फार्महाउस से कुछ 'दवाएं' बरामद की हैं। इसी फॉर्महाउस पर आखिरी बार सतीश कौशिक थे।

महिला का दावा

महिला ने दावा किया कि उसने 13 मार्च, 2019 को व्यवसायी से शादी की थी। उसके पति ने ही सतीश कौशिक से उसे मिलवाया था। जिसके बाद वो लोग भारत और दुबई में मिलते रहते थे। महिला ने शिकायत में कहा है- "मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां कौशिक और मेरे पति दोनों बहस कर रहे थे। कौशिक कह रहे थे कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है, तीन साल हो गए हैं पैसे दिए हुए। कौशिक ने मेरे पति को निवेश के उद्देश्य से 15 करोड़ रुपये दिए थे। कौशिक ने यह भी कहा कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही उनका पैसा लौटाया गया जिसके लिए वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"

फोटो की शेयर

महिला ने दुबई में एक पार्टी में ली गई व्यवसायी और कौशिक की एक तस्वीर भी शेयर की है। महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था। महिला ने कहा- "मेरे पति ने कौशिक से वादा किया था कि वह जल्द ही पैसे चुका देंगे। जब मैंने अपने पति से पूछा कि मामला क्या है, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कौशिक के पैसे को कोरोना के दौरान गवां दिया। मेरे पति ने भी कहा कि वह कौशिक से छुटकारा पाने की योजना बना रहे थे।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article