क्राइम

Sachin Tendulkar Bodyguard: सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने खुद को मार ली गोली, छुट्टी पर गया था घर

Sachin Tendulkar Bodyguard: सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है।

Image

तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने की आत्महत्या (फोटो- IANS & X)

Sachin Tendulkar Bodyguard: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना में जवान की मौत हो गई है। सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने जब खुद को गोली मारी तो वह छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। वहीं उसने देर रात खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली।

छुट्टी पर घर गया था प्रकाश कापड़े

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था।

पुलिस ने क्या कहा

जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है। उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। शिंदे ने आईएएनएस को बताया, "प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं।"

घरवालों से हो रही पूछताछ

प्रकाश कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article