क्राइम

Raja Bhaiya Wife: राजा भैया के करीबी पर पत्नी भानवी ने दर्ज कराया केस, लगाया धोखाधड़ी का आरोप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 21, 2023, 11:33 PM IST

Raja Bhaiya Wife: यूपी के बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया तो अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं इन दिनों उनकी पत्नी भानवी कुमारी भी सुर्खियों में हैं। भानवी ने कुछ ऐसा किया है जिससे प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Image

राजा भैया की पत्नी ने MLC अक्षय प्रताप सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Raja Bhaiya Wife: यूपी के बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया तो अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। इन दिनों उनकी पत्नी भानवी कुमारी भी सुर्खियों में हैं। भानवी ने कुछ ऐसा किया है जिससे प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

भानवी कुमारी ने राजा भैया के करीबी और MLC अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जाता है कि अक्षय प्रताप को राजा भैया छोटे भाई की तरह मानते हैं।

भानवी ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दिल्ली में भानवी की ओर से दर्ज कराई गई FIR में फर्जी सिग्नेचर के जरिए शेयर हथियाने का आरोप लगाया है।

भानवी कुमारी के अनुसार, आरोपी अक्षय प्रताप सिंह ने धोखाधड़ी से कंपनी श्री दा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के शेयर प्राप्त किए हैं, जिसमें वह निदेशक और शेयरधारक हैं। भानवी कुमारी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया सहित 5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article