क्राइम

पंजाब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लिया बदला, कॉस्टेबल की हत्या के आरोपी गैंगस्टर को किया ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 09:11 AM IST

Punjab News: कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की गैंगस्टर ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब अपराध जांच एजेंसी (CIA) की टीम होशियारपुर जिले में उनके घर पर छापा मार रही थी। इसके बाद से पुलिस गैंगस्टर सुखविंदर राणा को तलाश कर रही थी।

Image

पंजाब पुलिस

Photo : Twitter

Punjab News: पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या का बदला 24 घंटे के अदंर ले लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी गैंगस्टर सुखविंदर राणा को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी राणा की मौत हो गई। उस पर रविवार को एक सर्च ऑपरेशन के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल अमृतपाल की हत्या के बाद गैंगस्टर और पुलिस के बाद दोबारा मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ होशियारपुर जिले के मुकेरियां में उस जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई, जहाँ कांस्टेबल की हत्या हुई थी। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर राणा को मार गिराया।

कांस्टेबल अमृतपाल को मारी गई थी गोली

बता दें, सोमवार को कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की गैंगस्टर ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब अपराध जांच एजेंसी (CIA) की टीम होशियारपुर जिले में उनके घर पर छापा मार रही थी। इसके बाद से पुलिस गैंगस्टर सुखविंदर राणा को तलाश कर रही थी। कांस्टेबल की हत्या के बाद पंजाब डीजीपी ने कहा था कि दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करने के लिए सब कुछ करेंगे। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं।

गुप्त सूचना पर की गई थी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीआईए टीम ने मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में उस घर पर छापा मारा जहां गैंगस्टर ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का भंडारण किया था। इस दौरान पुलिस और गैंगस्टर के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article