क्राइम

जो बचाना चाहती थी लोगों की जिंदगी, उसी की इज्जत हैवानों ने लूट दी, दरिंदगी ऐसी कि सिहर जाएगी रूह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 12:26 AM IST

इस रेप की घटना के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दूरदराज के इलाकों में काम करने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। इस घटना को लेकर इलाके में भी रोष है। एक आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है।

Image

छत्तीसगढ़ में नर्स के साथ बलात्कार

Photo : BCCL

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक नर्स के साथ ऐसी दरिंदगी की गई है कि सुनकर आप सिहर उठेंगे। जिस महिला ने लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर अकेले रहने का फैसला किया था, उसी के साथ हैवानों ने गैंगरेप (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया है।

अकेली थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर महिला की ड्यूटी थी और वो उस समय अकेली थी, जब हैवानों ने वहां धावा बोला। आरोपी पहले नर्स को चाकू की नोक पर स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। तीन बजे से लेकर पांच बजे तक चार आरोपी नर्स के साथ रेप करते रहे।

दो घंटे बाद पहुंची महिला

रेप करने के बाद पांच बजे नर्स को उन्होंने धमकी देकर छोड़ दिया। हैवानों के चंगुल से निकलकर महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची और घरवालों को वारदात की कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि आरोपियों ने उसके साथ रेप करते हुए, वीडियो भी बना लिया है। उन्होंने वीडियो को लेकर उसे धमकाया भी था।

तीन गिरफ्तार

घटना छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले की है। यहां एक नाबालिग लड़के सहित चार लोगों ने एक 32 वर्षीय नर्स को चाकू की नोंक पर बांधकर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले का एक और आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article