देश

Delhi: पावर की हनक...ACP की बेटी ने पार्किंग कर्मचारी पर चढ़ा दी कार! 4 दिन तक दर्ज नहीं हुई FIR

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:10 PM IST

Delhi: घटना 16 अक्टूबर की देर रात की है। जब ACP की बेटी ने गुस्से में आकर पार्किंग कर्मचारी पर अपनी कार चढ़ा दी थी। यह घटना साकेत के सिलेक्ट सिटी मॉल के बाहर लगे सर्विलांस कैमरों में कैद हो गई थी। जिसके बाद काफी विवादों के बाद मामला दर्ज किया गया है।

Image

दिल्ली पुलिस के एसीपी की बेटी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एसीपी की बेटी ने पावर के नशे में एक पार्किंग कर्मचारी के ऊपर ही कार चढ़ा दी। वर्दी का रौब देखिए कि चार दिनों तक इस मामले में केस ही दर्ज नहीं हुआ। अब जाकर मामला भी दर्ज हुआ है और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शनिवार रात की है। आरोपी लड़की ने साकेत के एक मॉल में पार्किंग अटेंडेंट को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। अधिकारियों ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। काफी विवादों के बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को लड़की के खिलाफ साकेत पुलिस स्टेशन में तेज गति से गाड़ी चलाने और एक व्यक्ति को घायल करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा- "आरोपी दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की बेटी है।"

एएनआई के अनुसार 35 वर्षीय पार्किंग सहायक ने अपनी शिकायत में कहा कि लड़की के तेज गति से वाहन चलाने से वह घायल हो गया। लड़की घटना वाली रात करीब साढ़े नौ बजे एक पार्टी में शामिल होने के बाद मॉल से निकल रही थी तभी उसने कर्मचारी को टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना के बाद पार्किंग स्टाफ ने उसे रोक दिया, लेकिन उसके तुरंत बाद उसे जाने दिया गया।

इस घटना में कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया था और उसकी जान भी जा सकती थी। दावा किया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी लड़की शराब के नशे में थी, लेकिन पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं करवाया था। इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में है। हालांकि काफी हंगामे के बाद आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article