क्राइम

अश्लील वीडियो का खेल...पहले होटल में कमरा बुक लगाते कैमरा, फिर कपल का Video बना वसूलते पैसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 02:42 PM IST

Noida Crime: घटना का पता तब चला जब कपल ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि पैसे न देने पर आरोपी उन्हें मारपीट की धमकी दे रहे हैं। इन आरोपियों ने होटलों के कमरो में पहले से ही कैमरे लगा रखे थे, फिर उनसे वीडियो बनाकर ये वसूली करते थे।

Image

नोएडा में ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो होटल के कमरे में गुप्त तरह से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ ये शातिर बदमाश अवैध कॉल सेंटर भी चला रहे थे।

कैसे रचा था खेल

ये आरोपी पहले होटल में कमरा बुक करते थे, फिर वहां आराम से रहते और जासूसी कैमरे को कमरे में सेट कर देते थे। फिर आराम से वहां से निकल जाते। इसके बाद जब कोई कपल उस रूम को बुक करता और वहां जाता, तो वो लोग उसे रिकॉर्ड कर लेते थे। रिकॉर्ड करने के बाद वो अपने शिकार को ढूंढते और उनसे पैसे मांगते थे।

ऐसे चलता ब्लैकमेलिंग का खेल

ये लोगों को धमकी देते कि अगर पैसे नहीं देंगे तो इनका वीडियो वो लोग सोशल मीडिया पर डाल देंगे। पैसे देने से इनकार करने पर मार-पीट की धमकी भी देते थे। इसी क्रम में इस मामले का खुलासा तब हो गया, जब एक कपल ने इन्हें पैसे देने से मना कर दिया और इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। दरअसल ऐसे मामले में लोग पुलिस के पास जाते नहीं हैं, इसलिए ऐसे आरोपी आराम से अपना धंधा करते रहते हैं, लेकिन इस केस में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, उन्होंने छापा मारकर इन्हें दबोच लिया।

कौन हैं आरोपी

आरोपियों का पहचान विष्णु सिंह, अब्दुल वहाव, पंकज कुमार और अनुराग कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड बरामद किए हैं और फिलहाल इस क्राइम में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article