क्राइम

Nikki Yadav Last Video: हत्या से पहले निक्की का 'आखिरी वीडियो' आया सामने, देखिए किस हालत में थी?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2023, 07:04 PM IST

Delhi Nikki Yadav Murder Update: निक्की यादव मर्डर से पहले निक्की का आखिरी वीडियो सामने आया है, देखिए ये CCTV फुटेज कि अपनी मौत से पहले निक्की क्या कर रही थी, गौर हो कि निक्की की लाश एक ढाबे के फिज से मिली थी, इस हत्याकांड की खासी चर्चा हो रही है और लोग सन्न है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोपी साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर मृतका ने आपत्ति जताई थी
  2. बताते हैं कि मृतका निक्की और आरोपी साहिल दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे
  3. निक्की की हत्याकर आरोपी साहिल ने एक बंद ढाबे के फिज में उसकी बॉडी को रख दिया था

Nikki Yadav Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली उस वक्त दहल गई जब यहां एक लड़की की लाश एक ढाबे के फिज में मिली, बताते हैं कि 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने कथित तौर पर मोबाइल फोन केबल से अपने लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का गला घोंट कर हत्या कर दी और दूसरी महिला से शादी करने से पहले पश्चिमी दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक बंद ढाबे के फिज में उसकी बॉडी को रख दिया था।

बताते हैं कि आरोपी साहिल गहलोत ने अपनी किसी दूसरी युवती से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी

इसके बाद साहिल ने निकिता की डेड बॉडी को अपने ढाबे के फिज में रख दिया और उसी दिन अपनी शादी करने चला गया।

वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि निक्की मर्डर केस से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है और ये वीडियो हत्या वाले दिन का है, जिसमें निक्की यादव दिख रही है, 9 फरवरी के दो अलग-अलग समय के CCTV फुटेज हैं, इसमें दिख रहा है कि निक्की घर के अंदर सीढ़ियों पर चढ़ती नजर आ रही है।

इसी कार के अंदर साहिल ने लिव इन पार्टनर निक्की की हत्या की

जांच में सामने आया है कि हत्या में गिरफ्तार हुआ साहिल एक कार के अंदर दिल्ली की सड़कों पर घूम रहा था। 9 और 10 फरवरी की रात में उसने निक्की की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की हुंडई कार है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर गोवा का है। जिसका नंबर GA03Y9993 है। इसी कार के अंदर साहिल ने लिव इन पार्टनर निक्की की हत्या की। इसी गाड़ी से उसने निक्की की लाश को हरिदास नगर इलाके में बंद ढाबे के अंदर फ्रीज में ठिकाने लगाया। और वहां से वह फरार हो गया।

निक्की की लाश को लेकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा

इसी कार से उसने निक्की की लाश को लेकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा। हैरानी की बात यह है कि किसी भी पुलिसकर्मी की उस पर निगाह नहीं पड़ी इस गाड़ी के अंदर किसी की लाश है।

'किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी'

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में छिपाया गया है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर महिला ने आपत्ति जताई थी। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। एक सूत्र ने कहा, 'महिला हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। यह दावा किया गया है कि वह पुरुष को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article