क्राइम

मुंबई पुलिस ने 3 महीने बाद किया बैंक लूट का खुलासा, Money Heist देखकर बनाया था प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 07:37 PM IST

Mumbai: नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज मनी हीस्ट को देखने के बाद ही मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख को बैंक के चेस्ट से लूट की घटना को अंजाम दिया। दरअसल बैंक के कैश कस्टोडियन मैनेजर होने के नाते मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख बैंक में लगे सिक्योरिटी सिस्टम से अच्छी तरह से वाकिफ था। मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख ने दीवार में लगे एयर कंडीशनिंग डक्ट के जरिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।

Image

मुंबई पुलिस ने 3 महीने बाद किया बैंक लूट का खुलासा। (File Photo)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. 3 महीने बाद मुंबई पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा
  2. करीब 9 करोड़ रुपए किए जब्त
  3. वेब सीरीज Money Heist देखकर बनाया था प्लान

Mumbai: मुंबई पुलिस ने इसी साल जुलाई महीने में मुंबई से सटे डोंबिवली के ICICI बैंक के कैश चेस्ट से 34 करोड़ रुपए लूट के मामले में सफलता हासिल की है। मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में पुणे से बैंक के कैश कस्टोडियन मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा कि मामले में मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख मुंबई के डोंबिवली में आईसीआईसीआई बैंक में कैश कस्टोडियन मैनेजर के रूप में काम करता था। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मास्टरमाइंड से करीब 9 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।

3 महीने बाद मुंबई पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा

वेब सीरीज Money Heist देखकर बनाया था प्लान

नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज मनी हीस्ट (Money Heist) को देखने के बाद ही मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख को बैंक के चेस्ट से लूट की घटना को अंजाम दिया। दरअसल बैंक के कैश कस्टोडियन मैनेजर होने के नाते मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख बैंक में लगे सिक्योरिटी सिस्टम से अच्छी तरह से वाकिफ था। मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख ने दीवार में लगे एयर कंडीशनिंग डक्ट के जरिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।

मास्टरमाइंड ने नवी मुंबई के तलोजा में एक किराए के स्थान पर बैंक से कैश ट्रांसफर करने के लिए अपनी बहन नीलोफर समेत अपने तीन सहयोगियों की मदद ली। जांच में पुलिस अधिकारियों को पता चला कि मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख ने कुछ महीने पहले मरम्मत के दौरान एयर कंडीशनिंग डक्ट को खुला देखा और देखा कि डक्ट का इस्तेमाल लूट के लिए किया जा सकता है।

लूट की घटना को 9 जुलाई को बैंक की छुट्टी के दिन अंजाम दिया गया था। शेख ने बैंक के अलार्म सिस्टम को डिसेबल कर दिया और साथ ही सीसीटीवी फुटेज को सभी हार्ड डिस्क को हटा दिया था। आलार्म सिस्टम डिसेबल हो जाने के बाद मास्टरमाइंड ने एयर कंडीशनिंग डक्ट के जरिए लूट को अंजाम दिया। इसके बाद मास्टमाइंड शेख ने बैंक को बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की हार्ड डिस्क चोरी हो गई है और कैश गायब होने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मास्टमाइंड ने अपने साथियों को 12 करोड़ रुपए सौंपे और बचा हुआ पैसा अपनी बहन के साथ तलोजा में किराए के कमरे में ले गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बगडे ने कहा कि हमने पाया कि किराए का कमरा मास्टमाइंड शेख और उसकी बहन नीलोफर के नाम पर था। साथ ही कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि शेख ही चोरी का मास्टरमाइंड था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में मास्टमाइंड की बहन नीलोफर के अलावा इसरार कुरैशी, अहमद खान और अनुज गिरी को भी गिरफ्तार किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article