क्राइम

Hapur News: बच्चियों से अश्लील हरकतें करते पकड़े गए 2 बुजुर्ग, रिमांड पर लेगी पुलिस

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील करने के आरोप में दो अधेड़ उम्र के दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटा रही है, उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Image

हापुड छेड़छाड़ केस

हापुड़ : यूपी में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिनमें मासूम बच्चियां शिकार हो रही हैं। इसी प्रकार का मामला हापुड़ से सामने आया है। यहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में अधेड़ उम्र के 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि आरोपी उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने अश्लील हरकतें कीं, जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

चीज दिलाने के बहाने की हरकत

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट पुलिस चौकी के पास दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों ने पड़ोस की ही दो बच्चियों को चीज दिलाने के बहाने से बुला लिया और उन्हें पानी की टंकी (ट्यूबवेल) ले गये और अश्लील हरकतें करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आसपास के लोगों की नजर पड़ी। लिहाजा, उन्होंने इसका विरोध किया।

फिलहाल, पुलिस पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में ले गई है। घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि बच्चियों से अश्लील हरकतें किये जाने के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस पुख्ता सुबूत भी जुटा रही है, उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article