क्राइम

Pune Mercedes-Benz Accident: पुणे में पोर्श जैसा एक और मामला, मर्सिडीज कार ने बाइक सवार को कुचला हुई मौत, घटना CCTV कैमरे में कैद

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में फिर पोर्श रोड एक्सिडेंट जैसा मामला सामने आया है, बताते हैं कि पुणे के गोल्फ कोर्स इलाके में मर्सिडीज कार ने एक शख्स को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई।

Image

पुणे में पोर्श कार एक्सीडेंट जैसा एक और मामला सामने आया है

महाराष्ट्र के पुणे में एक और रोड एक्सीडेंट का दर्दनाक केस सामने आया है, इस दफा पुणे के गोल्फ कोर्स इलाके में मर्सिडीज कार ने एक शख्स को कुचल दिया हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी मर्सिडीज कार चालक जिसका नाम नंदू अर्जुन धावले है उसको हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान 41 साल के केदार मोहन चव्हाण के रूप में हुई है, बताते हैं कि मंगलवार यानी 18 जून दोपहर 1 बजे की है घटना है वहीं पुणे की येरवडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है गौर हो कि पोर्शे कार हादसा मामले की भी जांच येरवडा पुलिस कर रही है।

मृतक केदार मोहन चव्हाण एक कूरियर कंपनी में काम करते थे

बताते हैं कि केदार मोहन चव्हाण एक कूरियर कंपनी में काम करते थे मंगलवार को वह यरवदा के गोल्फ क्लब चौक के पास से गुजर रहे थे,तभी ये दुर्घटना हो गई, कहा जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो अहम सबूत माना जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिर मामले की जांच शुरू की है और अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article