क्राइम

होटल में रंगरलियां मनाना 2 युवकों को पड़ा भारी, युवतियों ने चोरी छिपे बना लिया अश्लील वीडियो; रखी 30 लाख की डिमांड

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 3 युवतियों ने मिलकर रूम में कैमरा लगाकर 2 युवकों की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद युवतियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 30 लाख की डिमांड की। अब ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों युवकों ने युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Image

मथुरा में रंगरलियां मनाना दो युवकों को पड़ा भारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मथुरा में 3 युवतियों ने मिलकर रूम में कैमरा लगाकर 2 युवकों की अश्लील वीडियो बना ली। और फिर युवकों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने 30 लाख रुपए की मांग रखी साथ ही रूपये ना देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर के छवि खराब करने की धमकी भी दी। युवतियों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों युवकों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

युवतियों ने की 30 लाख रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार, सराफा बाजार निवासी शिविर अग्रवाल और गिरीश अग्रवाल ने 24 मार्च को होटल इदयान पैलेस के कमरा नंबर 409 में थाना हाइवे क्षेत्र की तीन लड़कियों को उनकी सहमति से बुलाया था। तीन हजार रुपये प्रति युवती के हिसाब से नौ हजार रुपए का भुगतान ऑनलाइन किया गया। कोतवाली में दर्ज कराई FIR में युवतियों पर आरोप लगाया गया है कि वे कमरे पर करीब आधा घंटे पहले पहुंच गईं और कहीं कैमरा फिट कर दिया। युवतियों ने रूम के अंदर हुई हरकतों को वीडियो में कैद कर लिया और फिर ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से अश्लील वीडियो 27 मार्च को पीड़ितों के मोबाइल पर भेजा। युवतियों ने युवकों से 30 लाख रुपए की मांग की। साथ धमकी दी कि अगर तीस लाख रुपये न दिए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल देंगे।

इस घटना की जानकारी मिलते ही शिविर अग्रवाल के बड़े भाई शरद अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। युवतियों को समझौता करने के लिए 28 और 29 मार्च को बुलाया गया और 50 हजार रुपए दिए गए लेकिन युवतियां नहीं मानीं और 15 लाख रुपये की डिमांड रख दी। जिसके बाद पीड़ितों ने ब्लैकमेल कर रहीं तीनों युवतियों के खिलाफ 13 अप्रैल को धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article