क्राइम

वैशाली न्यूज : 10 लाख दो वरना...सिर पर पिस्टल रखकर मांगी फिरौती; वीडियो आया सामने

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पहले पीड़ित परिवार से तीन लाख रुपये, बाद में दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Image

बिहार के वैशाली अपहरण कर फिरौती मांगने का वीडियो आया सामने

वैशाली : जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां युवक को हथियार के बल पर अपहरण कर सिर पर हथियार रखकर घरवालों को वीडियो भेजी गई। वीडियो में आरोपी युवक की जान के बदले उसके परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती की रकम मांग रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ छापेमारी करने के बाद जानकारी मिली कि चार से पांच की संख्या में युवक घटना में शामिल थे।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण कांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद कर लिया। मंगलवार को महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को सहदेई थाना क्षेत्र निवासी समुंदरी देवी ने अपने पति परमिंदर पासवान के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अपहर्ता पैसे की मांग करते हुए परमिंदर पासवान के साथ पिस्टल के बट से मारपीट करते नजर आ रहे थे। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से अपहृत परमिंदर पासवान को मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार के घर से सकुशल मुक्त कराया गया।

घटना में शामिल शैलेन्द्र कुमार उर्फ कालू, रंजन कुमार, मिथलेश कुमार, सूरज कुमार और प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी धनंजय कुमार अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पहले पीड़ित परिवार से तीन लाख रुपये, बाद में दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article