Maihar Latest News: मध्य प्रदेश के मैहर के पास एक नाबालिग बच्ची के साथ बर्बर तरीके से गैंगरेप को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद मासूम बदहवास और जख्मी हालत में मिली और इस दौरान उसके शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान (दांत से) थे। फिलहाल पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है, जबकि पुलिस ने इस केस में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची मां शारदा धाम जा रही थी और उसी दौरान उसे नहर के आसपास आरोपियों ने पकड़ लिया और गैंगरेप किया। बताया गया कि बच्ची के शरीर से काफी ब्लीडिंग (खून बहना) भी हुई और जब वह पुलिस को मिली तब उसके कपड़े खून से सने हुए थे।

cm tweet on maihar gangrape
मासूम के साथ वारदात के समय इस कदर हैवानियत की गई थी कि उसके गुप्तांग में आरोपियों ने लाठी डाल दी थी और उसको मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। मैहर में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को रीवा रेफर किया गया था।

kamalnath on maihar gangrape
पुलिस के मुताबिक, लड़की एक रोज पहले शाम से लापता थी और वह जब रात को घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम की ओर से इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया और वह सतना जिले में मैहर पुलिस थाना क्षेत्र में अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में मिली। यह जंगल मैहर में मां शारदा के मंदिर के पास है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही पीड़िता को यथा संभव मेडिकल ट्रीटमेंट सुनिश्चित कराने को कहा है। इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अफसरों के हवाले से बताया गया कि एक आरोपी मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से चलाए जाने वाली गोशाला में काम करता है। आरोपियों की पहचान अतुल बढ़ोलिया और रवि चौधरी के रूप में हुई है।
