यूपी के बुलंदशहर से एक खौफनाक मामला सामने आया है यहां खलनायक फिल्म देखकर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, जिसका शव कब्रिस्तान में मिला है। महिला की पहचान 30 साल की आसमां के रूप में हुई है बताते हैं कि खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे वहीं बॉयफ्रेंड अदनान ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले खलनायक पिक्चर देखी थी जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
वो शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अदनान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अदनान कबूलनामा कर रहा है कि मोहब्बत में धोखा दिया तो मैंने उसका गला काट दिया… मोहब्बत में धोखा दे दिया और मोहब्बत में धोखा देने की एक ही सजा है मौत…
वीडियो में वो ये भी कह रहा है-मेरा एनकाउंटर थोड़े होगा, मैंने तो एक ही मर्डर किया है दस थोड़े, अदनान ने बताया खलनायक फिल्म देखकर वह बल्लू बलराम बना है।
