क्राइम

काम के दौरान हुआ प्यार, कर ली शादी, जब पता चला पति को पहली पत्नी भी है तो लगा ली फांसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:32 AM IST

बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में एक महिला को कंपनी में काम करने के दौरान एक व्यक्ति से प्यार हो गया। फिर शादी कर ली। जब उसे पता चला की वह पहले से शादीशुदा है उसकी एक बेटी भी है फिर उसने खुदकुशी कर ली।

Image

पति से धोखा खाने के बाद महिला ने की खुदकुशी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमी ने बीकॉम करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
  • गौतमी को रेड्डी प्रसाद ने प्यार हो गया और उसने उससे शादी कर ली।
  • पति को पहले से पत्नी और बेटी होने का पता लगने के बाद खुदकुशी कर ली।

बेंगलुरु: 24 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने पति की पहली शादी के बारे में कथित तौर पर पता चलने के बाद खुदुकुशी (Suicide) कर ली। घटना बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके के कावेरी लेआउट की है। द टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला गौतमी ने मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अपने किराए के घर की छत से फांसी लगा ली। गौतमी के पति रेड्डी प्रसाद ने सुबह जल्दी उठने पर उसका शव छत से लटका पाया। गौतमी के पिता ए बाबू की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली पुलिस ने उसके पति और उनकी पहली पत्नी आयुषा बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गौतमी ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी। नौकरी के दौरान उसे पड़ोस के गांव डिन्निपल्ली निवासी रेड्डी प्रसाद से प्यार (Love) हो गया था। वह कथित तौर पर उसके साथ भाग गई और दोनों 19 मार्च, 2022 को शादी (Marriage) के बंधन में बंध गए।

इस बीच गौतमी के पिता ने तब गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में वह पुलिस के सामने पेश हुई और पुलिस को प्रसाद से अपनी शादी की जानकारी दी। इसके बाद दंपति बेंगलुरु चले गए, जैसा कि टीओआई द्वारा रिपोर्ट की गई एफआईआर में कहा गया है।

गौतमी के पिता ने आरोप लगाया कि गौतमी को हाल ही में पता चला कि प्रसाद की पहली पत्नी बानो से एक बेटी है। गौतमी ने मंगलवार को अपने पिता को बानो के घर आने की सूचना दी। लेकिन, जब उसने उनसे पूछताछ की, तो बानो और प्रसाद ने गौतमी को कथित तौर पर गाली दी और परेशान किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article