क्राइम

बेटे ने लड़की का किया अपहरण, मां और बहन ने बंधक बना 3 दिनों तक करवाया रेप, चेहरे पर लिखवा दिया नाम

Lakhimpur Kheri Rape: पीड़िता ने अमन नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने 19 अप्रैल को उसे उस वक्त, उठा लिया, जब व एक दुकान से अपने घर वापस जा रही थी। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को अपने घर में बंधक बना लिया, उसके साथ दुष्कर्म किया।

Image

लखीमपुर खीरी में नाबालिक के साथ रेप

Photo : BCCL

Lakhimpur Kheri Rape: एक लड़का जिस लड़की से शादी करना चाहता था, उसके मना करने पर ऐसा भड़का कि लड़की को रास्ते से ही उठा ले गया। उसकी इस हरकत पर घरवाले शर्मिंदा होने के बजाय, उसी का साथ देते हैं। आरोप है कि लड़के की मां और बहन लड़की को बंधक बनाकर रखती है और लड़के उसके साथ रेप करता है। यह दरिंदगी तीन दिनों चल चलती है। इससे भी लड़के का मन नहीं भरता है तो वो अपना नाम लड़की के गाल पर गोद देता था। इसके बाद लड़की किसी तरह से आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर जब भागी तो उसकी हैवानियत सबके सामने आई।

लखीमपुर में नाबालिग के साथ हैवानियत

हैवानियत की यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। पुलिस ने रेप के इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चंगुल से किसी तरह मुक्त होने के बाद घर लौटने पर 17 वर्षीय लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी कहानी कह सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां धौरहरा कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने शुरुआत में भारतीय दंड संहिता की धारा 343 (गलत तरीके से कैद करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि जांच और लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराएं जोड़ी गईं।

रास्ते से आरोपी ने पीड़िता को उठाया था

पीड़िता ने अमन नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने 19 अप्रैल को उसे उस वक्त, उठा लिया, जब व एक दुकान से अपने घर वापस जा रही थी। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को अपने घर में बंधक बना लिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई की, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article