एजुकेशन

UP School Holiday: वाल्मीकि जयंती कब है, यूपी में कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल?

Valmiki Jayanti School Holiday 2026: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।

Image

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे यूपी के स्कूल

Valmiki Jayanti School Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की छुट्टी सूची में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का उल्लेख है। राष्ट्रीय पोर्टल पर उपलब्ध उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में इस दिन को प्रतिबंधित अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

बता दें कि हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने ही की थी। इस दिन देशभर में कुछ खास कार्यक्रमों का आयोजन कियाजाता है। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की झांकी भी निकाली है। ऐसे में इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यानी 26 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

क्या 26 अक्टूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद?

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना पर ध्यान देना चाहिए। सरकारी अवकाश सूची में किसी पर्व का उल्लेख होने का अर्थ यह जरूरी नहीं है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान छुट्टी लागू हो।

स्कूलों में अवकाश का निर्धारण संबंधित विभाग के आदेश, जिला स्तर पर जारी निर्देशों और विद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर हो सकता है। इसलिए छुट्टी की पुष्टि के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य, स्कूल प्रशासन या संबंधित शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना देखनी चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article