उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रामकोला के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों द्वारा गैंग रेप करने एवं एक किशोर द्वारा गैंग रेप का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की साइकिल से कोचिंग पढ़ने जाती थी, जब वो कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी तो गांव के ही लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी शनिवार की शाम अपनी मां को दी, जिसके बाद छात्री की मां ने रामकोला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, बताते हैं कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी।
गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मार देने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मार देने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने गैंगरेप के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें एक आरोपी नाबालिग है।
छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पांचों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
