क्राइम

Crime: कोलकाता के ईएम बाईपास पर युवक ने लड़की को चाकू से गोदा, चोटों के कारण युवती ने तोड़ा दम

Kolkata Crime: युवक ने कोलकाता के ईएम बाईपास पर एक 24 वर्षीय युवती पर चाकू से कई वार किये। इस घटना में महिला बहुत बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया है।

Image

युवक ने लड़की को चाकू से गोदा हुई युवती की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार की शाम को एक हैरान करने वाली घटना हुई थी। इस घटना में एक युवक ने कोलकाता के ईएम बाईपास पर एक 24 वर्षीय युवती पर चाकू से कई वार किये थे। इस घटना में महिला बहुत बुरी तरह घायल हो गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार, रोफिया शकील पत्नी मोहम्मद मोबिन अहमद नामक एक महिला को ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास बाईपास ढाबा रेस्टोरेंट में चाकू मार दिया गया।

जांच में हुए कई खुलासे

जांच में पता चला कि वह फाराक अंसारी नामक एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध में थी और आज शाम वे बाईपास ढाबा के पास चाय पी रहे थे। तभी अचानक उसकी पत्नी शहजादी फाराक, उसका बेटा और एक और लड़का मौके पर आ गए और उसके बेटे ने चाकू से रोफिया शकील नामक महिला पर हमला कर दिया। परिणामस्वरूप महिला को अपने शरीर पर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article