Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की का मंगेतर के सामने ही 8 हैवानों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
मंगेतर के सामने ही लड़की के उतरवाए कपड़े
रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता मंगनी के बाद अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी क्रम में जिले की हजारा नहर पर स्थित नदरई एक्वाडक्ट पिकनिक प्वाइंट पर पहुंची, जहां आरोपियों ने पहले कमेंट पास किया, इसके बाद उन आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। लड़की के कप़ड़े उतारे और उसे खींचकर एक कमरे में ले गए। जहां बारी-बारी से सभी आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया।
बाहर करते रहे मंगेतर की पिटाई
इतना ही नहीं आरोपी एक ओर कमरे के अंदर लड़की के साथ रेप कर रहे थे, तो दूसरी ओर कमरे के बाहर बाकी के हैवान मंगेतर की पिटाई कर रहे थे। पीड़िता के पास मौजूद पैसे भी लूट लिए।
ऐसे खुला मामला
इस घटना के बाद मंगेतर और पीड़िता चुपचाप घर चले गए, बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन जब लड़की की तबीयत बिगड़ी तब उसने अपने परिवार वालों को सच्चाई बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी की तलाश में टीमें जुटी हैं।
