क्राइम

सौरभ हत्याकांड: पति को मारने से पहले ही गर्भवती थी मुस्कान, अब जेल में मिलेगी कई खास सुविधाएं, उधर प्रेमी साहिल बेचैन

Meerut Saurabh Murder Case: गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर मुस्‍कान का अल्‍ट्रासाउंड कराया गया है। मुस्‍कान को हाई सिक्योरिटी में जेल से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाया गया। वह लगभग दो घंटे जेल से बाहर रही। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती है।

Image

पति सौरभ को मारकर प्रेमी साहिल के साथ घूम रही थी मुस्कान

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सौरभ राजपूत की हत्या में जेल में बंद मुस्कान की प्रेगनेंसी को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे साफ पता चलता है मुस्कान, पति सौरभ की हत्या करने से पहले ही गर्भवती थी। हालांकि यह बच्चा पति सौरभ का है या प्रेमी साहिल का, इसे लेकर मुस्कान अभी अपना मुंह नहीं खोल रही है। उधर मुस्कान की प्रेगनेंसी की खबर जान साहिल भी बेचैन है।

मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति सौरभ की कातिल मुस्कान का शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किया गया है। मुस्‍कान की प्रेग्‍नेंसी की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने उसका मेडिकल कॉलेज में अल्‍ट्रासाउंड कराया। अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती है। इससे पता चलता है कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्‍या के पहले से ही गर्भवती थी।

मुस्कान को मिलेगी जेल में कई सुविधाएं

जिला कारागार, मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर मुस्‍कान का अल्‍ट्रासाउंड कराया गया है। मुस्‍कान को हाई सिक्योरिटी में जेल से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाया गया। वह लगभग दो घंटे जेल से बाहर रही। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती है। उन्होंने बताया कि गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर कार्रवाई की जाती है। जेल के नियम के अनुसार, गर्भवती से काम नहीं लिया जाएगा। गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर जो दवाईयां चलनी हैं, वो दी जाएंगी। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें कराई जाएंगी। मुस्कान को जेल में बैरक में ही रखा जाएगा। जेल मेन्युअल के मुताबिक, जन्म के बाद छह साल तक बच्चा जेल परिसर में अपनी मां के साथ बैरक में रह सकता है।

सौरभ के परिवार ने क्या कहा

मीडिया से बात करते हुए मृतक सौरभ के भाई राहुल ने कहा था कि हमें जानकारी मिली है कि मुस्कान गर्भवती है। यदि बच्चा सौरभ का है, तो हम उसे स्वीकार करेंगे और पालेंगे भी। अगर बच्चा सौरभ का नहीं हुआ तो हमें इस बच्चे से कोई मतलब नहीं होगा। इसके लिए पुलिस कानूनी रूप से डीएनए टेस्ट करवाए।

पति की हत्या कर मुस्कान प्रेमी के साथ कर रही थी मजे

गौरतलब है कि लंदन से मेरठ लौटे सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के टुकड़े प्लास्टिक के ड्रम में रखकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। हत्या से पहले मुस्कान ने अपनी पांच साल की बेटी को अपने मायके में छोड़ दिया था। हत्या के बाद वह साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!